
नई दिल्ली, जून 2025 – महिंद्रा की चर्चित SUV XUV 7OO एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार कारण है इसका फेसलिफ्ट मॉडल, जो हाल ही में इंटरनेट पर लीक हुआ है। बुधवार को सामने आई इन तस्वीरों में कार के इंटीरियर और कुछ बाहरी बदलावों की झलक देखने को मिली। ये खबर मिलते ही ऑटोमोबाइल फैंस के बीच उत्साह का माहौल बन गया है।
Mahindra XUV 7OO का धांसू लुक
Mahindra XUV 7OO का नया डिजाइन एकदम अग्रेसिव और प्रीमियम है। इसकी चौड़ी ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और बोल्ड स्टांस इसे सड़क पर अलग पहचान देती है। साथ में मिलने वाले ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स इसे और भी खास बनाते हैं। ये SUV अब सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, लुक्स से भी सबका ध्यान खींच रही है।
Mahindra XUV 7OO का इंटीरियर
XUV 7OO का केबिन पूरी तरह से प्रीमियम लुक देता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो देखने में एकदम शानदार लगता है। सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ इसकी लग्ज़री फील को और बढ़ाते हैं। बैठते ही हर कोई बोलेगा – वाह क्या SUV है!
Mahindra XUV 7OO का दमदार इंजन
Mahindra XUV 7OO में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन 200bhp की जबरदस्त पावर देता है, वहीं डीज़ल इंजन भी 185bhp तक की ताकत के साथ आता है। ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं, जिससे ड्राइविंग और भी मजेदार हो जाती है। पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है ये SUV।