How to set Voice Screen Lock: मोबाईल को छुए बिना फोन को लॉक करे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप अपने स्मार्ट फोन को लॉक करने के लिए  पिन, पैटर्न या फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तमाल करते हो और लॉक को भूल जाते हैं, तो Voice Screen Lock ऐप आपके लिए बनाया गया है! इसकी मदद से, आप अपनी आवाज का उपयोग करके अपने फोन को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आवाज स्क्रीन लॉक कैसे सेट करें, तो इस आर्टिकल  को अंत तक पढ़ें। क्यों की इस आर्टिकल में हमेंने voice Screen Lock की सारी इंफोर्मोशन बताई है।

Voice Screen Lock

पिन या पेटर्न के बिना फोन लॉक करें 

अब आपको किसी भी पिन या पैटर्न को याद रखने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि  आप अपने आवाज की  मदद से अपनी फोन पासवर्ड को  लॉक  या अनलॉक आसानी से करें  इस लेख में हम गहराई से Voice Screen Lock एप्लिकेशन की बारे में बात करेंगे और देखेंगे कि आवाज के साथ स्क्रीन लॉक कैसे करें। 

Voice Screen Lock सेट करें

Voice Screen Lock एप्लैक्शन एक थर्ड पार्टी एप्लैक्शन  है जो आपके एंड्रॉयड फोन के लॉक स्क्रीन को बदलता है। यह आपको अपनी आवाज का उपयोग करके फोन को अनलॉक करने की सुविधा प्रदान करता है।

आप एक अलग प्रकार की आवाज कमांड रेकॉर्ड कर सकते हैं, और जब भी आप फोन को अनलॉक करना चाहें, तो बस उस कमांड को बोलते ही आपका फ़ोन लॉक या अनलॉक हो जायेगा।

Voice Screen Lock किसके लिए बेस्ट हैं?

यह एप्लिकेशन उन लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है जो जल्दी में होते हैं या जिन्हें पैटर्न या पिन याद रखने में समस्या होती है। इसके अलावा, यह आपके फोन को अनलॉक करने का एक मजेदार  तकनीकी तरीका है। इसका इस्तमाल कर आप अपने दोस्तों को चौका सकते हैं।

Voice Screen Lock ऐप की विशेषताएँ:

आवाज अनलॉक: इस ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप अपनी आवाज से फोन को अनलॉक कर सकते हैं। आप एक या एक से अधिक आवाज पासवर्ड रेकॉर्ड कर सकते हैं।

कस्टमाइजेशन: आप अपनी पसंद के बैकग्राउंड को सेट कर सकते हैं ।

बैकअप और रिस्टोर: आप अपने आवाज पासवर्ड का बैकअप बना सकते हैं ताकि अगर आप उन्हें भूल जाते हैं तो उन्हें पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

सुरक्षा: आप एक ऐच्छिक पिन या पैटर्न लॉक भी सेट कर सकते हैं।

भाषा: इस ऐप में एक से अधिक भाषा का इस्तमाल कर सकते है और हर भाषा में वॉइस लॉक लगा सकते है ।

Voice Screen Lock App का उपयोग कैसे करें?

Voice Screen Lock एप्लिकेशन का उपयोग करना काफी आसान है। जिसकी सारी जानकारी निचे के प्रग्राफ में दी गई है।

Voice Screen Lock App डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले, Google Play Store से Voice Screen Lock एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • ऐप को माइक्रोफोन तक पहुँचने की अनुमति दें ताकि यह आपकी आवाज को रेकॉर्ड कर सके।
  • अब ऐप आपसे आवाज पासवर्ड रेकॉर्ड करने के लिए कहेगा।
  • तब आप अपनी आवाज को बोलकर रिकॉर्ड करें।और सेव वाले आप्शन पर क्लीक कर सेव करें।
  • इस ऐप की मदद से आप पिन या पैटर्न लॉक भी सेट कर सकते हैं।
  • अब जब भी आप अपना फोन लॉक या  अनलॉक करना चाहें, तो बस अपना आवाज पासवर्ड बोलें। आपका फ़ोन लॉक हो जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top