
Skoda ने अपनी नई Kodiaq 2025 को आखिरकार दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे इतना प्रीमियम बनाया है कि Fortuner भी इसके आगे फीकी पड़ जाए। इसके डिजाइन, फीचर्स और लग्जरी के चलते यह SUV मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है।
Skoda Kodiaq 2025 का डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और शानदार है। इसमें नई बड़ी ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और दमदार अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसका लुक देखकर कोई भी कहेगा कि यह सच में लग्जरी का बाप है।
Skoda Kodiaq 2025 के धांसू फीचर्स
Skoda Kodiaq 2025 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे लग्जरी SUV बनाते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। साथ ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
नई Kodiaq में पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें electrically adjustable सीट्स, मेमोरी फंक्शन, हाइट एडजस्टेबल सीट्स, और multiple drive modes भी शामिल हैं।
Skoda Kodiaq 2025 का दमदार इंजन
Skoda Kodiaq 2025 में कंपनी ने पावर और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिया है। इस SUV में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो लगभग 190 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा, जो स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव देगा।
Skoda Kodiaq 2025 की कीमत
Skoda Kodiaq 2025 की कीमत भारत में ₹46.89 लाख से शुरू होकर ₹48.69 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाएगी। कंपनी ने इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट में लॉन्च किया है, जहां इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी गाड़ियों से होगा।